UP की बदली छवि, बोले सीएम योगी- यह नए भारत का नया उत्तर प्रदेश है

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने मंगलवार को कहा कि छह-सात वर्षों में उत्तर प्रदेश ने अपनी छवि को बदला है और आज यह नए भारत का नया उत्तर प्रदेश है, विकसित भारत का विकसित उत्तर प्रदेश है। मुख्यमंत्री मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम 'यूपी-इमर्जिंग डेस्टिनेशन फॉर फॉरेन इन्वेस्टमेंट इन इंडिया' को संबोधित कर रहे थे। 

एक आधिकारिक बयान के अनुसार मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि ''सात वर्ष पहले उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य हुआ करता था। उत्तर प्रदेश देश के विकास में बाधक माना जाता था, लेकिन आज उत्तर प्रदेश ने खुद को बीमारू राज्य की श्रेणी से उबारकर देश के 'अनलिमिटेड पोटेंशियल स्टेट' के रूप में स्थापित किया है।'' 

योगी ने कहा कि ''हमारे पास प्रकृति भी है, परमात्मा भी है और प्रतिभा से भरपूर युवा भी हैं और इस त्रिवेणी के माध्यम से हम उप्र को आगे बढ़ा रहे हैं। सात वर्षों में उप्र की अर्थव्यवस्था तथा प्रति व्यक्ति आय दोगुना करने में सफलता प्राप्त हुई है।'' 

मुख्यमंत्री ने कहा कि उप्र को बीमारू राज्य से उबारने में हमें सफलता प्राप्त हुई तो इसके पीछे प्रधानमंत्री का विजन था, जिसे हमने मिशन के रूप में लेकर प्रभावी ढंग से अलग-अलग सेक्टर की नीतियां बनाई और कानून व्यवस्था की बेहतरीन स्थिति देकर माहौल बदला। 

योगी ने कहा, ''वर्ष 2000 से लेकर 2017 (17 वर्ष) के बीच जितना एफडीआई आया था, 2019 से 2023 के बीच में उसका चार गुना एफडीआई प्रदेश में आया है।'' वजह स्‍पष्‍ट करते हुए योगी ने कहा कि ''जब सुरक्षा का माहौल, सरकार की स्पष्ट नीति व नीयत साफ होती है तो निवेशक सुरक्षित वातावरण में निवेश का इच्छुक होता है और य़ह वातावरण आज यूपी में दिख रहा है।'' 

यह भी पढ़ें:-INDIA गठबंधन को अब यूपी में लगा बड़ा झटका, सपा और कांग्रेस में दरार, इन सीटों पर बिगड़ी बात

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव