बच्चों को रेलवे लाइन पार नहीं करने के लिए जागरूक किया पूर्वोत्तर रेलवे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ अमृत विचार। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल में संरक्षा के प्रति स्कूली बच्चों को जागरुक किया गया। डीआरएम आदित्य कुमार के मार्गदर्शन में और वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी डा. शिल्पी कन्नौजिया के निर्देशन में मंगलवार को लखनऊ-सीतापुर रेल खंड के बीच बक्शी का तालाब स्टेशन के निकट रेलवे ट्रैक के किनारे स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय सरैया में कक्षा एक से आठ तक के बच्चों को संरक्षा जागरूकता अभियान के तहत रेलवे ट्रैक पार न करने के लिए जागरुक किया गया। इस मौके पर विद्यालय परिसर में 350 संरक्षा जागरुकता संबंधित पोस्टर और पंपलेट बांटे गए।

संबंधित समाचार