आज नैमिषारण्य आएंगे CM योगी, मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में होंगे शामिल  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मध्य प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र तोमर भी होंगे मौजूद, एडीजी-आईजी सहित डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

नैमिषारण्य/ सीतापुर, अमृत विचार। नैमिषारण्य में सूबे के मुख्यमंत्री आज मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होंगे। स्कंदाश्रम स्थित जगदंबा राजराजेश्वरी नूतन देवालय में मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में एमपी के विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर भी पूजन में शामिल होंगे। सीएम के कार्यक्रम को लेकर एडीजी अमरेंद्र कुमार और आईजी तरुण गाबा सहित डीएम-एसपी ने मंगलवार की शाम कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया और अधीनस्तों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए थे।
 7 - 2024-02-21T111337.981              
नैमिष में आज कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ हेलीपैड स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को जल्द से जल्द रुट सहित अन्य सुरक्षा व्यवथा को दुरुस्त करने के निर्देश दिए है। सीएम योगी आज दोपहर करीब डेढ़ बजे हेलीकॉप्टर से नैमिष पहुंचकर मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होंगे। इस दौरान एमपी विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर भी पूजन में शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें -किसान ‘दिल्ली चलो’ मार्च: सीमाओं की किलेबंदी की गई, यातायात डायवर्ट...ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

संबंधित समाचार