मुरादाबाद: सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा, निपुण बनाने पर दिया जोर,
मुरादाबाद, अमृत विचार। बेसिक शिक्षा परिषद के नगर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कुंदनपुर में बुधवार को वार्षिक उत्सव मनाया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। बच्चों को निपुण बनाने पर शिक्षकों का जोर रहा।
नगर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कुंदनपुर में वार्षिकोत्सव का आयोजन प्रधानाध्यापिका मनीला शर्मा के द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया गया। विद्यालय के बच्चों ने गणेश वंदना के साथ झूम- झूम नाचे वीर हनुमाना भजन पर आकर्षक नृत्य की प्रस्तुति दी। दीपांशी, इशिका, कृष्ण, आदित्य अमित और राम के द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों को सभी ने सराहा। विद्यालय में बच्चों द्वारा बनाए विभिन्न मॉडल और टीएलएम की प्रदर्शनी भी लगाई गई।
प्रधानाध्यापिका मनीला शर्मा ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर सुनाई गई। इसके अनुसार विद्यालय में 70 प्रतिशत बच्चे निपुण लक्ष्य को प्राप्त कर चुके हैं। अंत में निपुण बच्चों और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को उपहार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
वार्षिक उत्सव में स्थानीय पार्षद सरोज देवी, प्राथमिक शिक्षक संघ के महानगर इकाई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राहुल शर्मा, एसएमसी अध्यक्ष मोनिका, प्रधानाध्यापक प्रशांत कुमारी, हुमा उस्मानी, अनुदेशक वेलफेयर एसोसिएशन के जिला उपाध्यक्ष विष्णु भारद्वाज के अलावा शिक्षिका चंद्रकांता, मीनाक्षी, रक्षित शर्मा के साथ ही कौशल्या देवी, नीतू रानी, धर्मपाल, मीरा सहित काफी संख्या में अभिभावक व बच्चे मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : अस्पताल में भर्ती सम्भल के सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क से मिले अखिलेश, जाना हाल
