पीलीभीत: 'खत्म कर दूंगा...',पूर्व सभासद को मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत/बरखेड़ा, अमृत विचार: ग्राम समाज की जगह पर लगाए गए गेट की शिकायत करने के बाद हुई रंजिश में एक व्यक्ति ने पूर्व सभासद को लेकर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। जिसमे जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर जांच में जुट गई है।

कस्बा बरखेड़ा के वार्ड नंबर दो के पूर्व सभासद आनंद कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वार्ड के ही एक व्यक्ति ने ग्राम समाज की जगह पर गेट लगा दिया था। इसकी उन्होंने शिकायत की थी। इसी को लेकर आरोपी रंजिश मानते है। आरोप है कि उक्त युवक ने बदनाम करने के लिहाज से एक वीडियो पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल कर दी है। जिसमे जान से मारने की धमकी भी दी है। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। एसएसआई सिद्धांत शर्मा ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।

यह भी पढ़ें- पीलीभीत: बैरिकेडिंग नहीं आई काम, घेरा तोड़ कलक्ट्रेट में ट्रैक्टर समेत घुसे किसान

संबंधित समाचार