बरेली: शादी का झांसा देकर युवती से चार साल तक करता रहा दुष्कर्म, FIR दर्ज

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

सांकेतिक फोटो

बरेली, अमृत विचार: बारादरी थाना क्षेत्र में एक युवती ने युवक पर चार साल तक शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि शादी का दबाव बनाने पर युवक ने जान से मारने की धमकी दी। बारादरी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

युवती के मुताबिक मिनी बाईपास के पास स्थित रजा कॉलोनी निवासी अमन अली के चार साल से उससे संबंध हैं। शादी का दबाव बनाने पर आरोपी ने उसका मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया। उसने 29 जून 2023 को थाना बारादरी में शिकायती पत्र दिया तो आरोपी की मां ने शादी का आश्वासन दिया और कहा कि हज से वापस आने के बाद वह रिश्ता लेकर आएंगी।

हज वापसी के बाद 10 जनवरी को अमन अली की मां ने कहा कि 26 जनवरी को वह रिश्ता लेकर आ रही हैं लेकिन 25 जनवरी को मना कर दिया। अब आरोपियों ने मोबाइल नंबर भी बंद कर लिए हैं। पुलिस ने अमन अली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

यह भी पढ़ें- बरेली: बोर्ड परीक्षा के समय में हुआ बदलाव, ना करें अनदेखी...जान लें अभी

संबंधित समाचार