मुरादाबाद : ट्रेनों के विलंब का नया रिकॉर्ड, 11 घंटे 19 मिनट की दूरी से चल रही कुंभ एक्सप्रेस 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। रेल प्रबंधन लंबी दूरी की ट्रेनों को समय से चलाने में असफल साबित हो रहा है क्योंकि, कोहर सीजन खत्म होने के बाद इस तरह की स्थिति बनी हुई है जिससे, यात्री झुंझला रहे हैं। ट्रेनों की देरी की वजह से दैनिक यात्री बसों का सहारा लेने को मजबूर हैं।

मुरादाबाद से दिल्ली और हरिद्वार रूट पर ट्रेनों के यात्रियों को मजबूर होकर बसों से यात्रा करते देखा जा रहा है। रेलवे कंट्रोल रूम के आंकड़े इस बात की गवाही दे रहे हैं कि ट्रेनें देरी से चल रही हैं। गुरुवार को कुंभ एक्सप्रेस 11 घंटे 19 मिनट, सुपरफास्ट सप्त क्रांति 5 घंटे 8 मिनट, सत्याग्रह एक्सप्रेस 6 घंटे 47 मिनट, जनसाधारण 3 घंटे 48 मिनट, लोहित एक्सप्रेस 2 घंटे 18 मिनट की देरी से चल रही है। जबकि, कर्मभूमि, जननायक, गजरौला एक्सप्रेस, सहारनपुर मेमू आदि के इंतजार में यात्री खड़े हैं।

ये भी पढ़ें : रिश्वत लेने में धर लिए गए दरोगा जी, लाइसेंस पर रिपोर्ट के नाम पर मांगे थे पांच हजार...थाने के अंदर से घसीट लाई एंटी करप्शन की टीम

संबंधित समाचार