मुरादाबाद : आसान पेपर देख खिले परीक्षार्थियों के चेहरे
चित्रगुप्त इंटर कॉलेज पर परीक्षा के बाद चर्चा करते छात्र
मुरादाबाद, अमृत विचार। जनपद में गुरुवार को यूपी बोर्ड परीक्षाओं की पहली पाली की परीक्षा शांतिपूर्ण हुई। पहली पाली में कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों ने हिंदी की परीक्षा दी। परीक्षा देकर बाहर निकले छात्र-छात्राओं के चेहरे पर खुशी देखने मिला। उन्होंने बताया कि पेपर काफी आसान रहा।
जनपद में कक्षा दसवीं में कुल 42277 छात्र छात्राओं का पंजीकरण है। गुरुवार सुबह पहली पाली 8:30 बजे से 11:45 तक चली। जनपद में कुल 110 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर बाहर निकले कक्षा दसवीं के विद्यार्थी शिव, खालिद आदि ने बताया कि परीक्षा तैयारी के मुताबिक काफी आसान आई। हालांकि पहली बार परीक्षा देने की वजह से कॉपी भरने में थोड़ा समय लगा। ओवरऑल परीक्षा काफी आसान रही।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : ट्रेनों के विलंब का नया रिकॉर्ड, 11 घंटे 19 मिनट की दूरी से चल रही कुंभ एक्सप्रेस
