बांदा: क्षेत्र पंचायत की बैठक में हंगामे के बीच डेढ़ करोड़ का बजट पास

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा, अमृत विचार। जसपुरा विकासखंड में क्षेत्र पंचायत की बैठक में हंगामे के बीच साफ-सफाई के लिए लगभग डेढ़ करोड़ रुपए का बजट पास हो गया। बैठक में क्षेत्र के ग्राम प्रधानों ने खंड विकास अधिकारी अमित कुमार यादव पर गंभीर आरोप लगाए। प्रधानों की बात को अनसुना करते हुए डीसी मनरेगा ने खंड विकास …

बांदा, अमृत विचार। जसपुरा विकासखंड में क्षेत्र पंचायत की बैठक में हंगामे के बीच साफ-सफाई के लिए लगभग डेढ़ करोड़ रुपए का बजट पास हो गया। बैठक में क्षेत्र के ग्राम प्रधानों ने खंड विकास अधिकारी अमित कुमार यादव पर गंभीर आरोप लगाए।

प्रधानों की बात को अनसुना करते हुए डीसी मनरेगा ने खंड विकास अधिकारी का पक्ष लिया, हालांकि तिंदवारी क्षेत्रीय विधायक बृजेश कुमार प्रजापति ने प्रधानों को आश्वस्त किया कि संबंधित अधिकारी के ऊपर कार्यवाही की जाएगी। वहीं खण्ड विकास अधिकारी ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को निराधार बताया। बैठक के दौरान ब्लॉक सभागार में जिम्मेदार एवं जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में सोशल डिस्टेंसिंग की खूब धज्जियां उड़ीं।

इस दौरान तिंदवारी विधायक बृजेश कुमार प्रजापति, डीसी मनरेगा, खंड विकास अधिकारी अमित कुमार यादव, ब्लाक प्रमुख जगतवीर सिंह सहित सभी ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत के सभी सदस्य एवं विभागों के विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार