महिला कथावाचक का पीछा करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जान से मारने की दी थी धमकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। मशहूर महिला कथा वाचक के साथ अभद्रता व जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी दीपेश ठाकुरदास को लखनऊ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दीपेश ठाकुरदास महाराष्ट्र का रहने वाला है और उसका होटल की व्यवसाय है। 20 फरवरी को राजधानी लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में दीपेश ने मशहूर महिला कथा वाचक के साथ अभद्रता की थी। 

राजधानी लखनऊ में महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन के कार्यक्रम में महिलाओं को सशक्त होने की टिप्स देने आई मशहूर महिला कथा वाचक पहुंची थी। कथावाचक महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत कर रही थी। इस दौरान वह हजरतगंज स्थित गन्ना संस्थान के ऑडिटोरियम में महिलाओं को जागरुक कर रही थी। इसी समय स्टेज पर एक युवक चढ़ने लगा उसे रोका गया तो उसने महिला कथा वाचक संग अभद्रता की और जान से मारने की धमकी दी।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: विश्वविख्यात महिला कथावाचक से लखनऊ में सरेआम छेड़छाड़, हजरतगंज कोतवाली में FIR दर्ज

घटना के बाद कथावाचक के मुंह बोले भाई दीपक ओझा ने आरोपी के खिलाफ हजरतगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। दीपक ओझा ने बताया कि यह युवक पिछले लंबे समय से कथावाचक का पीछा कर रहा है। इससे पहले यह हैदराबाद जयपुर और जोधपुर में भी कथावाचक का पीछा करते हुए पहुंचा है। 

यह भी पढ़ें:-खत्म हुआ इंतजार, Agniveer Exam के लिये Admit Card 9 मार्च को होगा जारी

संबंधित समाचार