संभल: कोर्ट के आदेश के बाद सामुहिक दुष्कर्म के आरोप में होमगार्ड समेत सात के विरुद्ध रिपोर्ट, पुलिस ने शुरू की जांच

Amrit Vichar Network
Published By Priya
On

संभल/चन्दौसी, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की महिला ने अगवा कर कई दिन तक सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पीड़िता ने थाना पुलिस समेत पुलिस के आला अफसरों से कार्रवाई की मांग की। सुनवाई न होने पर अदालत से मदद की गुहार लगाई। न्यायालय के आदेश पर होमगार्ड समेत चार नामजद सहित सात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। 

दुष्कर्म पीड़ित 38 वर्षीय महिला ने बताया कि 26 जून 2023 को उनके भांजे की पत्नी जनपद बदायूं के बिसौली से आई और बाजार से कपड़े खरीदने की बात कहकर ले गई। उक्त महिला ने पीड़िता से कहा कि उसके कुछ रिश्तेदार आ रहे हैं और उन्हें भी बाजार से खरीदारी करनी है। तभी होमगार्ड शौकत अली निवासी शरूपपुर थाना उघैती जनपद बदायूं की गाड़ी में बैठ गई और वह बिसौली ले गया। जब महिला ने भांजे की पत्नी से कहा कि उसे घर जाना है तो उसने कहा कि हमने तुझे होमगार्ड के हाथों बेच दिया है। अब तुझे उसी के साथ रहना होगा। 

उक्त लोगों ने उसे कमरे में बंद कर दिया। उसके बाद होमगार्ड ने चार लोगों को और बुलाया और महिला के साथ दस दिन तक सामूहिक दुष्कर्म किया। इधर महिला के पति ने पत्नी के गायब होने की कोतवाली में तहरीर दी। तब होमगार्ड ने महिला व उसके पति को जान से मारने की धमकी दी। उस समय महिला ने धमकी के कारण फैसला कर लिया। इसके बाद आरोपियों ने महिला को फिर से बंधक बना लिया और बारी-बारी से दुष्कर्म करते रहे। तीन जुलाई 2023 को महिला मौका लेकर निकल आई और अपने घर आकर पति को घटना की जानकारी दी। 

महिला ने आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर दी। मगर सुनवाई नहीं होने पर एसपी को प्रार्थना पत्र दिया। यहां भी सुनवाई नहीं हुई तो महिला ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने होमगार्ड शौकत अली, भांजे की पत्नी, लियाकत निवासी रुदायन थाना कैला देवी जनपद संभल, महबूब मोहल्ला लक्ष्मण गंज तथा तीन अज्ञात के विरुद्ध दुष्कर्म की धारा में मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस ने घटना की जांच में जुटी है।

ये भी पढ़े :- ट्रांसफार्मर बदलने में सुबह से शाम तक बत्ती गुल, हजारों बिजली उपभोक्ता परेशान...रायसत्ती बिजलीघर पर रखा गया 10 एमवीए का ट्रांसफार्म

संबंधित समाचार