गोंडा: दहेज की खातिर विवाहिता को मार डाला, पति व सास के खिलाफ केस दर्ज
बेड पर पड़ा मिला शव, दुप्पटे से कसा गया था गला
मसकनवा/गोंडा,अमृत विचार। छपिया थाना क्षेत्र के धानेपुर के राजस्व ग्राम मिर्जापुर मे एक नवविवाहिता को दहेज की खातिर मौत के घाट उतार दिया गया। विवाहिता का शव उसके कमरे में बेड पर पड़ा मिला। मृतका का गला दुपट्टे से कसा हुआ था।
मामले में मृतका के पिता ने उसके पति व सास को खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और केस दर्ज कर घटना की छानबीन में जुटी है।
महराजगंज जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के सुकलामपुर निवासी श्रीनिवास को मुताबिक उन्होने जून 2022 में अपनी बेटी मधू का विवाह छपिया थाना क्षेत्र के धानेपुर के मजरा मिर्जापुर को रहने वाले विशाल से किया था। आरोप है कि मधू को शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था। समझाने बुझाने के बाद
मधू एक सप्ताह पहले ससुराल गयी थी।
आरोप है कि दहेज की मांग पूरा न होने पर बुधवार की रात उसके ससुराल अली जिन्होंने मधु की गला दबाकर हत्या कर दी। बृहस्पतिवार की सुबह मधु का शव उसके कमरे में बेड पर पड़ा मिला। मधु का गला उसके दुपट्टे से कसा हुआ था। मामले में श्रीनिवास ने अपने दामाद विशाल व उसकी मां शोभावती उर्फ सरोज के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
थानाध्यक्ष सतेंद्र वर्मा ने बताया कि मृतका के पिता के तहरीर पर पति और सास के खिलाप मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर अन्य कार्रवाई की जायेगी।
यह भी पढ़ें:-बहराइच: किशोरी को बेचने के लिए ले जा रहे थे शिमला, एसएसबी ने पकड़ा
