प्रतापगढ़: बुआ के घर से लापता बालक की गला घोंट कर हत्या, नाले में मिला शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुख्य आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ

कुण्डा/प्रतापगढ़, अमृत विचार। शादी समारोह में शामिल होने बुआ के घर गए बालक का शव नाले में मिला। मुख्य आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। हत्या की वजह स्पष्ट नहीं है। बालक की मौत से परिजन बेहाल हैं।बाघराय थाना क्षेत्र के लच्छीपुर बिहार गांव निवासी कमलेश विश्वकर्मा सपरिवार 13 फरवरी को शादी समारोह में शामिल होने जलालपुर निवासी श्रीराम विश्वकर्मा के यहां गया था।

14 फरवरी को शाम कमलेश विश्वकर्मा का सात वर्षीय बेटा अमित विश्वकर्मा वहां से गायब हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चल सका। कमलेश विश्वकर्मा ने प्रयागराज जनपद के ऐबी का पुरवा दहियांवा,थाना होलागढ़ निवासी अमरेश पुत्र राज बहादुर पर अपहरण की आशंका जताते हुए बाघराय थाने में तहरीर दी थी।

पुलिस ने अमरेश को हिरासत में लेकर सख्ती की तो उसने अपना जुर्म स्वीकारा। उसने पुलिस को बताया कि अमित की हत्या कर शव कोर्रही नाले के पास गड्ढे में दफन किया है। पुलिस ने अमरेश की निशानदेही पर कोर्रही नाले से अमित का शव बरामद किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सदर अमरनाथ गुप्ता पहुंचकर अभियुक्त से पूंछताछ कर रहे हैं ।

थानाध्यक्ष बाघराय निकेत भारद्वाज ने बताया कि अभियुक्त के निशानदेही पर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अभियुक्त अमरेश से हत्या की वजह के सम्बन्ध में पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष बाघराय निकेत भारद्वाज ने बताया कि मासूम बालक की हत्या में एक अभियुक्त हिरासत में लिया गया है,पूछताछ की जा रही है। आशंका है अन्य अभियुक्त भी शामिल थे,जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: किशोरी को बेचने के लिए ले जा रहे थे शिमला, एसएसबी ने पकड़ा

संबंधित समाचार