बहराइच: संजय सेतु के ज्वाइंट में आई दरार, लगा लंबा जाम 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पुल में तीन जगह टूटा लोहे का गार्डर, वन साइड हुआ आवागमन

जरवलरोड/ बहराइच, अमृत विचार। लखनऊ बहराइच मार्ग पर जरवल रोड में संजय सेतु पुल में लोहे का गार्डर चार स्थानों पर टूट गया है। जिसके चलते आवागमन प्रभावित हो गया है। वन साइड आवागमन प्रभावित होने के चलते वाहनों की लंबी कतार लग गई है। एनएचएआई के अधिकारियों द्वारा टीम मौके पर भेजी गई है। मरम्मत कार्य शुरू हुआ है।

लखनऊ बहराइच मार्ग पर जरवल रोड में संजय सेतु पुल स्थित है। इस पुल से लखनऊ, गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती और बलरामपुर के लोगों का आवागमन होता है। इस मार्ग पर बड़े और छोटे भार वाहन संचालित होते हैं। शुक्रवार सुबह नौ बजे घाघरा नदी पर बने संजय सेतु पुल में चार स्थानों पर लोहे का गार्डर टूट गया। जिसके चलते पुलिस ने आवागमन रोक दिया गया।

16 - 2024-02-23T123748.040

आवागमन रुकने के चलते लखनऊ बहराइच मार्ग पर वाहनों का जाम लग गया। प्रभारी निरीक्षक बृज प्रसाद ने मौके पर पहुंच कर आवागमन कर वन साइड करवाया। इसके बाद सूचना एनएचएआई के अधिकारियों को दी गई। 

एनएचएआई के अधिकारियों के निर्देश पर सुपरवाइजर बाबूराम टीम के साथ पहुंचे। पुल के मरम्मत का कार्य शुरू हुआ है। गार्डर को एनएचएआई की ओर से जोड़ा जा रहा है। हालांकि मरम्मत कार्य के चलते लगभग 24 घंटे आवागमन वन साइड रहने की संभावना है। वाहनों को धीमे-धीमे पुल से निकाला जा रहा है।

ये भी पढ़ें -हरदोई में भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर की टक्कर से वैन के उड़े परखच्चे-ड्राइवर की मौत

संबंधित समाचार