हरदोई: पुलिस विभाग में हुआ फेरबदल, 3 इंस्पेक्टर और 11 सब इंस्पेक्टरों का हुआ तबादला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। एसपी केशव चन्द्र गोस्वामी ने लोकसभा चुनाव में ला एंड आर्डर को दुरुस्त करने की तैयारियां और तेज दी है। उसी के तहत उन्होंने तीन इंस्पेक्टर और पुलिस लाइन में तैनात सब इंस्पेक्टरों को नई तैनाती सौंपी है। 

एसपी श्री गोस्वामी ने अपराध शाखा के प्रभारी इंस्पेक्टर रमेश चन्द्र पाण्डेय को पचदेवरा थाने का ज़िम्मा सौंपा है,जबकि वहां तैनात इंस्पेक्टर बाल कृष्ण मिश्रा को अपराध शाखा में तैनात किया है। वहीं अपराध शाखा विवेचना में तैनात इंस्पेक्टर संजय त्यागी को अपराध शाखा का प्रभारी बनाया है।

इसी तरह पुलिस लाइन में तैनात सब इंस्पेक्टर अवधेश सिंह को एसएसआई माधौगंज, गोपाल मणि मिश्रा को एसएसआई बिलग्राम, अखिलेश कुमार को कोतवाली शहर,नंद कुमार तिवारी को टड़ियावां, सुनील कुमार को एसएसआई सण्डीला, कुलदीप सिंह को एसएसआई कासिमपुर, नवीन कुमार को एसएसआई मल्लावां, अनिल कुमार सिंह को शाहाबाद कोतवाली, वीर बहादुर सिंह को पाली थाना, धरमन चौधरी को बेनीगंज कोतवाली और पुलिस लाइन में तैनात सब इंस्पेक्टर दृगपाल सिंह गौर को एसएसआई बना कर पिहानी कोतवाली में तैनात किया है।

यह भी पढे़ं: Video: गोरखपुर-लखनऊ समेत सपा नेता विनय शंकर तिवारी के कई ठिकानों पर ED की Raid, बैंक Loan घोटाला केस में हुई कार्रवाई

संबंधित समाचार