Bareilly News: इज्जतनगर मंडल के 6 स्टेशनों का कायाकल्प, प्रधानमंत्री 26 फरवरी को करेंगे वर्चुअल उद्घाटन
बरेली, अमृत विचार। इज्जतनगर मंडल के 6 स्टेशनों का कायाकल्प किया जा चुका है। इन सभी 6 स्टेशनों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 फरवरी को वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। जिसको लेकर आज इज्जतनगर मंडल की डीआरएम रेखा यादव ने प्रेस वार्ता की।
इस दौरान उन्होंने बताया की मंडल की 6 स्टेशनों की दशा सुधर गई है, जिसमें कन्नौज रेलवे, गुरसहायगंज स्टेशन, सिटी स्टेशन, पीलीभीत शामिल हैं। सभी 6 स्टेशन यात्रियों की सुविधा के अनुकूल बन कर तैयार हो चुकी हैं। यहा पर यात्रियों की समस्या को ध्यान में रखा गया है। साथ ही दिव्यागजनों का भी ध्यान रखा गया है। उन्हें स्टेशन पर किसी प्रकार की दिक्कत हो। इससे पहले 11 स्टेशनों की दशा सुधारी जा चुकी है।
ये भी पढ़ें- Bareilly News: गन्ने के खेत में लगी आग, बुझाने के दौरान झुलसी महिला की मौत
