Bareilly : खुले नाले और पुराने हादसे बढ़ा रहे चिंता...ठेकेदार की भी हुई थी डूबकर मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। करीब दो साल पहले सेटेलाइट नाले की सफाई के दौरान ठेकेदार का एक सफाई कर्मी की डूबकर मौत हो गई थी। सफाई कर्मियों ने जोरदार विरोध किया था और ठेकेदार ने मुआवजा देकर शांत कराया था। 

शहर में अभी भी हालात नहीं बदले हैं। सुभाष नगर की बस्तियों में अधिकांश नाले खुले पड़े हैं, संजय नगर का नाला भी आम के बाग के पास खुला हुआ है। अलखनाथ मंदिर रेलवे पुलिया के पास नाला खुला है, जबकि जाटवपुरा की वाल्मिकी बस्ती में भी यही स्थिति है। निगम की लापरवाही पहले भी सामने आ चुकी है।

पुराने शहर में पेड़ के नीचे सो रहे एक युवक पर निगम की गाड़ी से नाले का कीचड़ गिर गया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने ठेकेदार और चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। लगातार घटनाओं के बावजूद हालात जस के तस हैं।

संबंधित समाचार