Bareilly News: गन्ने के खेत में लगी आग, बुझाने के दौरान झुलसी महिला की मौत

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। गन्ने के खेत में लगी आग को बुझाने पहुंची महिला गंभीर रूप से झुलस गई। उपचार के लिए परिजन उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराने लाए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार थाना शेरगढ़ के नगरिया कला निवासी 56 वर्षीय शशी देवी पत्नी मुन्नालाल के खेत में किसी ने बीड़ी पीकर फेंक दी। जिसकी चिंगारी से खेत में आग लग गई। जब इसका पता शशी देवी को चला तो वह आग बुझाने पहुंची। इस दौरान वह आग बुझाने के प्रयास में गभीर रूप से झुलस गईं। जिसके बाद उपचार के लिए उन्हें जिला अस्पताल लाय जा रहा था। लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। 

वही, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बेटे महावीर ने बताया कि उनके खेत में गन्ने की फसल खड़ी हुई है। किसी ने बीड़ी पीने के बाद उसे खेत में फेंक दिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। 

ये भी पढ़ें- बरेलीवासियों के लिए दिल्ली के लिए एक और फ्लाइट, IndiGo का 78 सीटर एयरक्राफ्ट भरेगा उड़ान

संबंधित समाचार