रामपुर: चार बच्चों की मां प्रधान के पति के साथ फरार, हो रही तरह-तरह की चर्चाएं

Amrit Vichar Network
Published By Priya
On

रामपुर/मिलक, अमृत विचार। चार बच्चों की मां और प्रधान पति का इश्क इस कदर परवान चढ़ा कि दोनों ने गांव से भागने का फैसला कर लिया। गांव से भागते समय महिला के पति और प्रधान के पति के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। महिला के पति ने प्रधान के पति के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

मामला मिलक कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। वर्तमान ग्राम प्रधान के पति का पड़ोस में रहने वाली महिला से करीब एक वर्ष से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसे लेकर गांव में दो बार पंचायत भी हुई। दोनों को समझा-बुझा दिया गया। गुरुवार की रात दोनों ने गांव से भागने का फैसला कर लिया। आधी रात के बाद जैसे ही दोनों कार में बैठकर फरार होने लगे तो महिला के पति ने देख लिया। इस दौरान दोनों के बीच तीखी झड़प हुई। 

झड़प के दौरान आसपास के ग्रामीण भी एकत्र होने लगे। ग्रामीणों को देख प्रधान के पति ने महिला के पति के ऊपर कार चढ़ाने का प्रयास किया। इसमें वह बाल- बाल बच गया। मौका पाकर प्रेमी जोड़ा कार में बैठकर फरार हो गया। देर रात कोतवाली पहुंचे महिला के पति ने प्रधान के पति के खिलाफ तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की। महिला व प्रधान का पति चार-चार बच्चों के माता पिता हैं।

ये भी पढ़ें:- रामपुर : कांग्रेसियों को आस उन्हें मिल सकती है रामपुर लोकसभा सीट, चुनाव की तैयारी में जुटे

संबंधित समाचार