Unnao Crime: घर में घुसा युवक...चाकू के बल पर महिला की लूटी अस्मत, रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए भटकती रही पीड़िता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव में चाकू के बल पर महिला से दुष्कर्म किया

उन्नाव, अमृत विचार। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बच्चों के साथ अकेली रह रही महिला से गांव निवासी एक युवक ने चाकू की नोंक पर जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने इसकी शिकायत कोतवाली जाकर पुलिस से की। वहां जब उसकी नहीं सुनी गयी तो महिला ने एसपी को शिकायतीपत्र दिया। एसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। 

अजगैन कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक महिला अपने दो बच्चों के साथ अकेली रहती है। उसका पति मुम्बई में काम करता है। तीन दिन पहले रात में जब वह घऱ पर अकेली थी। तभी गांव का एक युवक उसके घर में घुस गया और चाकू की नोक पर उससे दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने महिला पर चाकू से कई वार भी किये। जिससे महिला को चोटें भी आई हैं।

पीड़ित सुबह शिकायत लेकर कोतवाली पहुंची तो वहां उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद महिला ने इसकी शिकायत एसपी कार्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक से की। एसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने महिला से तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। कोतवाली प्रभारी अवनीश कुमार ने बताया कि दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। 

ये भी पढ़ें- UP: क्या फायदा ऐसी डिग्री का...जो एक नौकरी न दिला सकी, B.Sc के कागज जलाए और खुद को दी ऐसी सजा... जानकर सब हुए हैरान

 

संबंधित समाचार