काशीपुर: बाइक सवार दो नशा तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। पुलिस ने गश्त के दौरान बाइक सवार दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। जिनके पास से 1.370 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों का एनडीएसएक्ट में चालान कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

गुरुवार देर शाम उपनिरीक्षक देवेन्द्र सिंह सामंत ने अपनी टीम के साथ केलामोड़ के पास चैकिंग के दौरान प्रतापपुर की ओर से आ रहे दो बाईक सवार संदिग्ध युवकों को रोकने का इशारा किया, तो वह बाइक को मोड़कर भागने का प्रयास करने लगे। इस दौरान हड़बड़ी में दोनों अनियंत्रित होकर बाइक से सड़क किनारे गिर गये।

शक होने पर पुलिस ने दोनों को दौड़कर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर दोनों के पास से पुलिस को एक किलो 370 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम जयप्रकाश सैनी व अक्षय निवासी ग्राम कनौरी सुल्तानपुर पट्टी, बाजपुर बताया। साथ ही गांजा बरेली से लाकर यहां बेचने की बात कही। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर दोनों को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज