प्रयागराज: उमेश पाल की पहली बरसी कल, श्रद्धांजलि से पहले होर्डिंग्स और पोस्टर से पटा शहर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। समय बीतने में ज्यादा वक्त नहीं लगता है। अधिवक्ता उमेश पाल की हत्या को एक वर्ष बीत गये। 24 फ़रवरी यानी शनिवार को स्वर्गीय उमेश पाल की पत्नी जया पाल ने श्रृद्धांजलि सभा का कार्यक्रम आयोजित किया है। जिसके पहले पूरे शहर को होर्डिंग्स और पोस्टर से पाट दिया गया है। शहर की जनता से पहुंचने की अपील की गयी है। इस पोस्टर में निवेदक के रूप में उमेश की पत्नी जया पाल को दर्शाया गया है।  

बता दें कि एक साल पहले 24 फरवरी को ही  समूचे प्रदेश में ही नहीं बल्कि देश को हिला देने वाली घटना उमेश पाल हत्याकांड का एक वर्ष बीत जाएगा। शनिवार को उमेशपाल पहली पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन सुलेमसराय में किया गया है। शहर में लगाए गए पोस्टर में दोनों शहीद सिपाहियों संदीप निषाद और राघवेंद्र सिंह की फोटो लगी है। जिन्होंने उमेश पाल को बचाने के लिए अपनी जान गंवा दी। 

उमेश पालकी पहली पुण्यतिथि को लेकर श्रद्धांजलि सभा का कार्यक्रम कमला गार्डन सुलेमसराय में आयोजित किया गया है। जिसमें शहर के लोगों से पहुंचने की अपील की गई है। मालूम हो कि बीते वर्ष 24 फरवरी को बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह रहे उमेश पाल की दिनदहाड़े गोली और बम मारकर हत्या कर दी गई थी।

जिला घटना धूमनगंज थाना क्षेत्र के सुलेमसराय स्थित उनके घर के पास हुई थी। इस दुस्साहिक घटना में उमेश पाल के दोनों गनर संदीप निषाद और राघवेंद्र सिंह की मौत हो गई थी। इस वारदात में माफिया अतीक के बेटे असद अहमद और गुड्डू बमबाज के अलावा अन्य कई शूटर शामिल थे।

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म