अयोध्या: कमेटी अध्यक्ष ने रामलीला मंचन की तैयारियों का लिया जायजा
अयोध्या, अमृत विचार। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सुभाष मलिक ने अयोध्या के विधायक वेद प्रकाश गुप्ता के साथ अयोध्या में रामलीला मंचन की भूमि पूजन की तैयारियों का जायजा लिया। इस मौके पर नगर विधायक ने कार्यक्रम स्थल का भ्रमण कर पार्किंग, साफ-सफाई, पेयजल के साथ साथ प्रशासनिक व्यवस्थाओं एवं तैयारियों का निरीक्षण किया। अयोध्या …
अयोध्या, अमृत विचार। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सुभाष मलिक ने अयोध्या के विधायक वेद प्रकाश गुप्ता के साथ अयोध्या में रामलीला मंचन की भूमि पूजन की तैयारियों का जायजा लिया। इस मौके पर नगर विधायक ने कार्यक्रम स्थल का भ्रमण कर पार्किंग, साफ-सफाई, पेयजल के साथ साथ प्रशासनिक व्यवस्थाओं एवं तैयारियों का निरीक्षण किया।
अयोध्या रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सुभाष मलिक ने कहा कि हमारी रामलीला 17 से 25 अक्टूबर तक शाम 7 बजे से 10 बजे तक सिर्फ सैटलाइट चैनल्स, यूट्यूब चैनल और अन्य सोशल मीडिया चैनल्स पर ही दिखाया जाएगी और रामलीला समाप्त होने के बाद रिकॉर्ड करके 14 भाषाओं में कन्वर्ट करके यूट्यूब पर दिखाया जाएगा। इस रामलीला का मंचन लक्ष्मण किला ( सरयू नदी तट), अयोध्या में होगा और इस रामलीला में दर्शकों को आने की अनुमति नहीं है।
इस रामलीला में मुख्य भूमिका में माननीय सांसद और फिल्म स्टार मनोज तिवारी जी अंगद की और माननीय सांसद (गोरखपुर) और फिल्म स्टार रवि किशन जी भरत की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म स्टार विन्दु दारा सिंह हनुमान के रूप में, फिल्म स्टार असरानी नराद मुनी के रूप में, फिल्म स्टार रज़ा मुराद अहिरावण के रूप में, फिल्म स्टार शाहबाज खान रावण के रूप में नजर आएंगे।
फिल्म स्टार अवतार गिल सुबहुं और जनक के किरदार में, फिल्म स्टार राजेश पुरी सुतिकसं और निषादराज के किरदार में, अभिनेत्री रितु शिवपुरी केकई के किरदार में, अभिनेता राकेश बेदी विभीषण के किरदार मे, अभिनेता राकेश बेदी की बेटी सुलोचना के किरदार में नजर आएंगी। इस मौके पर नगर विधायक के साथ राकेश मणि त्रिपाठी, हरिभजन गौड़, दीपक सिंह गब्बर, मुन्ना दूबे, अयोध्या कोतवाल आशुतोष मिश्रा आदि लोग उपस्थित रहे।
