हरदोई: नशे के आदी ट्रक ड्राइवर ने किया सुसाइड, तंगहाली के बाद उठाया कदम 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार। शराब पीने के आदी ट्रक ड्राइवर ने अपने घर में कमरे के अंदर अपनी ही पैंट से फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। उसने नशे की लत में ज़र-ज़मीन सब कुछ बेंच दिया था। उसके बाद से वह तंगहाली में रहने लगा और उसी के चलते उसने ऐसा कदम उठाया। पुलिस सारे मामले की छानबीन कर रही है।

बताया गया है कि साण्डी थाने के रसूलपुर गोवा निवासी 30 वर्षीय विनय तिवारी पुत्र श्यामसुंदर तिवारी ट्रक ड्राइवरी करता था। दो भाइयों में छोटे विनय की शादी नहीं हुई थी। ट्रक ड्राइवरी करने के दौरान उसे शराब पीने की लत लग गई। लत के चलते जो भी पास में था उसे बेच कर उसे नशे के रास्ते खर्च कर चुका था और उसी के बाद से विनय तंगहाल हो गया। जैसा कि बताया गया है कि विनय शुक्रवार को घर पहुंचा। उसने किसी से कोई बात नहीं की और चुपचाप कमरें में चला गया। काफी देर तक जब उसकी कोई आहट नही सुनाई दी तो उसके बड़े भाई शैलेंद्र कमरें में गया,तो वहां विनय का शव फंदे पर लटका देख कर वहां से चीखता हुआ बाहर भागा। उसके शोर करने पर सारे घर वाले दौड़ पड़े। सूचना देने पर वहां पहुंची पुलिस ने इस बारे में पूछताछ कर शव को अपने कब्ज़े में लेते हुए उसका पोस्टमार्टम कराया। फिलहाल पुलिस सारे मामले की गहराई से छानबीन कर रही है।

ये भी पढ़ें -श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 24 की मौत... 15 से अधिक घायल

संबंधित समाचार