Kasganj News: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 24 की मौत... 15 से अधिक घायल

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

कासगंज, अमृत विचार।  पटियाली कोतवाली क्षेत्र में शनिवार की सुबह बड़ा हादसा हुआ। जहां पटियाली-दरियावगंज मार्ग पर श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर तालाब में जाकर पलट गई। इस हादसे में 24 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। जबकि 15 से अधिक श्रद्धालु घायल बताए गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

WhatsApp Image 2024-02-24 at 12.19.28 PM

वहीं हादसे की जानकारी मिलते पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में खलबली मच गई। जिसके बाद अधिकारियों ने घटनास्थल से लेकर अस्पताल तक निरीक्षण किया है। साथ ही घायलों का हाल-चाल जाना। जानकारी के मुताबिक, एटा जिला के कसा गांव के श्रद्धालु माघ पूर्णिमा के अवसर पर आज सुबह गंगा स्नान करने के लिए ट्रैक्टर ट्रॉली से कादरगंज गंगा घाट जा रहे थे। तभी गढ़िया के पास पटियाली-दरियावगंज मार्ग पर एक वाहन को बचाने की कोशिश में ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर तालाब में जाकर पटल गई। जिससे वहां चीख पुकार मच गई। 

बिककी

इस दौरान ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर तालाब से 24 शव निकाले हैं, जिनमें सात मासूम बच्चे और आठ महिलाएं शामिल हैं। जबकि 15 से अधिक श्रद्धालु घायल बताए गए हैं। जिन्हें इलाज से लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां से कई की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। इस बीच हादसे की जानकारी मिलते ही डीएम, एसपी सहित तमाम पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए और राहत-बचाव का कार्य का जायजा लिया। साथ ही अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। 

पिरर

सीएम योगी ने कासगंज में हुई दुर्घटना का संज्ञान लेते हुए कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी एवं राज्य मंत्री अनूप प्रधान वाल्मीकि को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचने राहत कार्यों में तेजी लाने और पीड़ितों के इलाज के समुचित उपचार हेतु सभी आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश प्रदान किए हैं।

वहीं कासगंज हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर लिखा है कि जनपद कासगंज में सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिला प्रशासन के अधिकारियों को सभी घायलों के समुचित उपचार के लिए निर्देशित कर दिया गया है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

राज्य मंत्री और अलीगढ़ के कमिश्नर पहुंचे कासगंज जिला अस्पताल
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद राज्य मंत्री अनूप प्रधान बाल्मीकि और अलीगढ़ के कमिश्नर रविंद्र कासगंज जिला अस्पताल पहुंचे हैं। वहीं डीआईजी शलभ माथुर भी कासगंज पहुंच रहे हैं। 

जिलाधिकारी और एसएसपी एटा ने ग्रामीणों से ली घटना के बारे में जानकारी
जिलाधिकारी एटा प्रेम रंजन सिंह, एसएसपी एटा राजेश कुमार सिंह ने थाना जैथरा क्षेत्र के गांव कसा पहुंचकर ग्रामीणजनों से घटना के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान ग्रामीणजनों ने बताया कि कसा गांव सहित आस पड़ोस के गांव से भी लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठकर गंगा स्नान के लिए कादरगंज जनपद कासगंज जा रहे थे। 

वहीं डीएम, एसएसपी ने गांव में पहुंचकर ग्रामीण जनों से वार्ता करते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिया। जिलाधिकारी ने सम्मान के साथ मृतकों का अंतिम संस्कार किए जाने हेतु बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए तहसीलदार को निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने सड़क हादसे में मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख और गंभीर रूप से घायलों को 50 हजार की सहायता राश‍ि देने के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढे़ं- कासगंज: तेज रफ्तार टैंकर ने शख्स को कुचला, गुस्साए परिजनों ने लगाया जाम 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Lucknow Fire Tragedy : सूचना के 45 मिनट बाद पहुंची अग्निशमन की टीम, पुलिस ने संभाला मोर्चा, इंस्पेक्टर व दो सिपाहियों ने हथौड़े से तोड़ी दीवार
Lucknow Fire Tragedy : लखनऊ पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, घटनास्थल का लिया जायजा, पीड़ितों से भी करेंगे मुलाकात
Lucknow Fire Tragedy : अलीगंज कोचिंग सेंटर अग्निकांड में अबतक 18 की मौत, CM ने की हाई लेवल मीटिंग, दो सदस्यीय एसआईटी गठित
Lucknow Fire Tragedy : 14 मिनट में पहुंचीं 22 एंबुलेंस, हादसे के बाद अलर्ट मोड में 108-102 सेवाएं, घायलों को तत्काल ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया
Lucknow Fire Tragedy : ट्रॉमा सेंटर में चीखें, आंसू और टूटते सपने... अपनों की तलाश में भटकते परिजनों की सिसकियों से गूंज उठा परिसर