हरदोई: बेटी की शादी के कार्ड बांटने निकले पिता की accident में मौत, ट्रक से टकराई बाइक-हादसे में कटे दोनों पैर, एक मिला ही नहीं   

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार। रिश्तेदारी में बेटी की शादी के कार्ड बांट रहे पिता की बाइक ट्रक में सामने से जा टकराई। इस हादसे में उसकी मौत हो गई। हादसा शनिवार की सुबह हरदोई-साण्डी रोड पर एक पेट्रोल पंप के पास होना बताया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार बिलग्राम कोतवाली के दुर्गागंज निवासी अनीस के पांच बेटे हनीफ,हबीब,हफीज़,हकीक व हमीद के अलावा दो बेटियां परवीन और यास्मीन है। भांजे सलमान ने बताया की अनीस गांव में ही कपड़ो की सिलाई करता था। उसकी छोटी बेटी  यास्मीन की अप्रैल में बालामऊ से शादी होना तय थी। अनीस उसी की तैयारियाें में जुटा था। शुक्रवार की सुबह रिश्तेदारी में कार्ड बांटने के लिए हरदोई आया और वहीं से शनिवार की सुबह बाइक से साण्डी जा रहा था।उसी बीच उसकी बाइक हरदोई-साण्डी रोड पर एक पेट्रोल पंप के पास ट्रक में सामने से बड़े ज़ोर से टकरा गई। हादसे में अनीस बुरी तरह से ज़ख्मी हुआ। वहां पहुंची कोतवाली शहर की पुलिस ने उसे मेडिकल कालेज पहुंचाया,लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अनीस के पास से बरामद हुए मोबाइल के नंबर ट्रेस किए और उसके बारे में  जानकारी जुटाई। उधर हादसे की खबर सुनते ही अनीस के रोते-बिलखते घर वाले पहुंचें।पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

कट कर दूर गिरे दोनों पैर,एक का नहीं लगा पता
हरदोई-साण्डी रोड पर पेट्रोल पंप के पास ट्रक में सामने से टकराए बाइक सवार अनीस के दोनों पैर कट गए। हादसे की खबर सुन कर वहां पहुंची पुलिस को उसका एक पैर मिला,जबकि दूसरे की तलाश में जुटी पुलिस ने काफी खोज की,लेकिन फिर भी उसका कुछ पता नही चल सका।

ये भी पढ़ें -हरदोई: नशे के आदी ट्रक ड्राइवर ने किया सुसाइड, तंगहाली के बाद उठाया कदम

संबंधित समाचार