Kanpur News: सीएसए के कुलपति ने कृषि से जुड़े नए प्रयोगों को सराहा; शोधार्थियों को दी ये सलाह...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। सीएसए में कृषि शोध कार्य को बारीकी से परखा गया। शोध में बीज और सब्जियों में किए जाने वाले प्रयोग पर भी विस्तार से चर्चा की गई। विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने खेत में बनी प्रयोगशाला में जाकर शोध की प्रगति देखी। शोधार्थियों को टिप्स भी दिए गए कि वे रोजाना अपने शोध की प्रगति जरूर देखें। 

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ आनंद कुमार सिंह ने शोध कार्यों को परखा। इस दौरान विश्वविद्यालय की ओर से बीज उत्पादन के अंतर्गत विकसित किए जा रहे सब्जी मटर बीज एपी 3 की स्थिति पर संतुष्टि भी जताई। निरीक्षण के दौरान विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता कृषि संकाय डॉ. सी एल मौर्य ने बताया कि विद्यार्थी प्रशिक्षण प्रक्षेत्र पर एमएससी व पीएचडी के 90 छात्र छात्राओं के शोध का परीक्षण किया गया। 

इस परीक्षण में बीज विज्ञान, कीट विज्ञान, पादप रोग विज्ञान, कृषि रसायन व मृदा विज्ञान, मृदा संरक्षण व जल प्रबंधन के क्षेत्र से जुड़े शोध शामिल किए गए। निरीक्षण के दौरान कुलपति ने छात्र-छात्राओं से कहा कि कृषि संबंधी शोध प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। शोध पर बारीकी से निगरानी करना चाहिए। यह भी जरूरी है कि शोधार्थी समय पर अपना शोध पूरा कर उसे समाज हित के लिए प्रस्तुत करें।

यह भी पढ़ें- Kanpur: पढ़ाई-लिखाई में होगी आर्टिफिशल इंटेलिजेंस की अहम भूमिका; बच्चों को बेहतर शिक्षा पाने में करेगा मदद...

संबंधित समाचार