Kanpur: पढ़ाई-लिखाई में होगी आर्टिफिशल इंटेलिजेंस की अहम भूमिका; बच्चों को बेहतर शिक्षा पाने में करेगा मदद...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। छत्रपति शाहू जी इनोवेशन फाउंडेशन व स्कूल ऑफ़ टीचर एजुकेशन की ओर से शुक्रवार को कार्यशाला आयोजित हुई। कार्यशला में विशेषज्ञों ने इनोवेटिव एआई फॉर स्मार्ट टीचिंग विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान विशेषज्ञों ने कहा कि एआई का प्रयोग बेहतर शिक्षा व ज्ञान हासिल करने के लिए बेहतरी के साथ किया जा सकता है। 

कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञ के रूप में एस.एन.एस. इनोवेशन लैब्स प्राइवेट लिमिटेड के फाउंडर सत्तेन श्रीवास्तव ने कहा कि आर्टिफिशल इंटेलिजेंस के माध्यम से शिक्षण की विधि को किस प्रकार अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। इस माध्यम से ज्ञान का विस्तार आने वाली पीढ़ियों के लिए किया जा सकता।  

स्कूल ऑफ़ टीचर एजुकेशन की डायरेक्टर डॉ. रश्मि गोरे ने कहा कि आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस वर्त्तमान में देश की प्रगति का पैमाना है। इसके सहयोग से वर्त्तमान युग के शिल्पियों का निर्माण किया जा रहा है। शोधकार्य में भी एआई का प्रयोग लगातार बढ़ता जा रहा है। इससे शोधार्थिओं को बहुत ही मदद मिल रही है। कार्यक्रम में अनिल कुमार त्रिपाठी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी विवेक मिश्रा, डॉ. तनूजा भट्ट, डॉ. प्रियंका मौर्या,  डॉ. गोपाल सिंह सहित अन्य ने विचार रखे।

यह भी पढ़ें- Kanpur: हैलट में मरीजों को पीजीआई से मिलेगा इलाज; आईसीयू में भर्ती मरीजों को ऑनलाइन देखेंगे विशेषज्ञ...

 

संबंधित समाचार