प्रयागराज: छोटे भाई ने बड़े भाई को सोते समय रॉड से सिर पर वार कर उतारा मौत के घाट, मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। यूपी के प्रयागराज में घर में सो रहे छोटे भाई ने बड़े भाई को लोहे की रॉड से सिर पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूरा मामला कैंट थाना अंतर्गत अशोक नगर मोहल्ले में शनिवार भोर का है। 

जानकारी के मुताबिक कैंट थाना क्षेत्र के अशोकनगर निवासी संदीप मिश्रा के दो बेटे है। बड़ा बेटा शिवम मिश्र (26) और छोटा बेटा सत्यम मिश्र (22) है। शिवम मिश्र एलएलबी तृतीय वर्ष का छात्र है। छोटा बेटा सत्यम एमकॉम कर रहा है। 

शनिवार की भोर में घर दो अंदर छोटे बेटे सत्यम ने अपने बड़े भाई शिवम के सिर पर लोहे की रॉड रो हमला कर दिया।जिससे उसकी तत्काल मौत हो गयी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के रोने की आवाज और चीख पुकार सुनकर पड़ोसियों की भीड़ जुट गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। वहीं घटना के बारे में बताते हुए थाना प्रभारी सुनील कनौजिया ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-युवाओं की जीत, भाजपा सरकार के प्रपंचों की हार, यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा रद होने पर बोले अखिलेश

संबंधित समाचार