गोंडा: सरकारी राशन की 58 दुकानों पर होगी सेल्फी प्वाइंट, पीएम मोदी की फोटो के साथ लाभार्थी लेंगे सेल्फी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोंडा, अमृत विचार। सार्वजनिक वितरण प्रणाली की 58 दुकानों पर सेल्फी प्वाइंट बनाया जायेगा। खाद्यान लेने वाले लाभार्थी इस सेल्फी प्वाइंट पर पीएम की फोटो के साथ सेल्फी भी लेंगे। इसके लिए पीएम के कट आउट की स्टैंडी जिले में पहुंच गयी है। जल्द ही इसे दुकानों तक पहुंचाया जायेगा। 

जिले में जिन दुकानों पर सेल्फी प्वाइंट बनाया जाना है उनका चयन हो गया है। पूर्ति विभाग ने दुकानों का चयन करते हुए सूची तैयार कर ली है। शासन की मंशा है कि गरीबों का खाद्यान्न पूरा मिले। कालाबाजारी पर हर हाल पर रोक लगे। इसको लेकर अब सरकार ने राशन कार्ड धारकों को जागरूक करने के लिए विशेष पहल की है। कोटे के दुकानों पर सेल्फी प्वाइंट बनाया जाएगा। जहां पर लोग खाद्यान्न लेने के बाद फोटो भी खिंचवाएंगे। सरकार का मानना है कि ऐसे में लोगों में जागरुकता आएगी और लाभार्थियों को पूरा खाद्यान मिलेगा। 

इन गांवों में होगी सेल्फी प्वाइंट की स्थापना

चकसड़, फिरोजपुर, वीरपुर बिसेन, बलहीजोत, बेलवाधाम, बिछुड़ी, दरियापुर हरदोपट्टी, पंडरी कृपाल, मेहनौन, करुआपरा, बखरवा, दिनारा, बनकटी सूर्यबली सिंह, भगरिया पूरेमितई, जयरामजोत, मधुपुर, छिटनापुर, जगदीशपुर,  कैथोला, दुल्लापुर, रामगढ़, नकहारा, कमलपुर, हथियागढ़, मोकलपुर, खपरीपुर, शीतलगंज, रामपुर, बल्लीपुर, महेवा गोपाल, रामपुर खरहटा, दुर्जनपुर घाट, करनालपुर, महादेव, उमरिया, रानीपुर,धौरहरा घाट, नेहालपुर, गंगरौली तथा जफरपुर।

शासन की तरफ से जिले में उचित दर विक्रेताओं के दुकान पर सेल्फी प्वाइंट बनाए जाने को लेकर सूची मांगी गयी थी। पूरे जनपद में ब्लॉकवार सेल्फी प्वाइंट बनाए जाने को लेकर दुकानों का चयन कर लिया गया है। एक ब्लॉक में तीन से चार सेल्फी प्वाइंट बनेगा.., कृष्ण गोपाल पांडे, जिला पूर्ति अधिकारी।

यह भी पढ़ें:-युवाओं की जीत, भाजपा सरकार के प्रपंचों की हार, यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा रद होने पर बोले अखिलेश

संबंधित समाचार