Kanpur News: अबकी 20788 बूथों पर पार्टी मन की करेगी बात... सपा, कांग्रेस, बसपा व सामाजिक कार्यकर्ता भी सुनेंगे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में अबकी 20788 बूथों पर पार्टी मन की बात करेगी

कानपुर, अमृत विचार। भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की 52 विधानसभाओं में हज़ारों की संख्या में शामिल हुए सपा, कांग्रेस, बसपा व सामाजिक कार्यकर्ता भी रविवार को पीएम नरेन्द्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम अपने-अपने बूथों पर सुनेंगे। लोकसभा चुनाव की अधिसूचना से पहले भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकाररी आम जन मानस के साथ 20788 बथों पर सुनेंगे।

लाभार्थी सम्पर्क अभियान व अन्य अभियानों की विस्तृत चर्चा करते हुए क्षेत्रीय मुख्यालय पर बुलाई गयी क्षेत्रीय पदाधिकारियों व अभियानों के प्रमुखों की बैठक में भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि चुनाव अधिसूचना से पहले जिला व विधानसभा स्तर तक पार्टी युवा महिला सामाजिक व्यापारी व सभी प्रकोष्ठों के सम्मेलन आयोजित कर रही है। 

जिसकी जिम्मेदारियों में सभी पदाधिकारियों को लगा दिया गया है। प्रकाश पाल ने कहा की बूथों पर मन की बात सुनने के बाद बूथ समितियों की बैठकें भी आयोजित की जा रही हैं। जिसमें बूथ लेबल तक सभी सदस्यों को लोकसभा चुनाव के संबंधित बूथ पर किये जाने वाले कार्यों का आवंटन भी कर दिया जायेगा।

कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र अंतर्गत सभी सांसद,  विधायक, जिला पंचायत सदस्यों, पार्षदों व अन्य जनप्रतिनिधियों को लाभार्थी सम्पर्क अभियान के अंतर्गत आवंटित बूथों पर सम्पर्क करना है। इसके साथ ही लाभार्थियों की ओर से दिये गये अनुभवों को नोट करते हुए नेतृत्व को भी साझा करना है।

प्रभारी और संयोजकों से भी आग्रह

मन की बात के क्षेत्रीय संयोजक अनूप अवस्थी ने बताया की कल मन की बात कार्यक्रमों को सभी लोकसभा प्रभारी व लोकसभा संयोजकों को आग्रह किया गया है। अपने लोकसभा चुनाव कार्यालय में भी संचालन समित के साथ सुनेंगे।

विधानसभा प्रभारियों को भी अपने विधानसभा क्षेत्रों पहुंच मन की बात सुनने के निर्देश बैठक में दिये गये है सभी बूथों पर रहने वाले कार्यकर्ता घर घर सम्पर्क कर मोदी जी का प्रणाम भी बोलेंगे। बैठक का संचालन क्षेत्रीय महामंत्री पूनम द्विवेदी ने किया, अनीता गुप्ता, पवन प्रताप सिंह, सुनील तिवारी, मोहित सोनकर, आलोक शुक्ला, प्रमोद अग्रहरी, पवन पांडेय समेत सभी अभियानों से जुड़े पदाधिकारी रहे।

ये भी पढ़ें- Etawah में सपा राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव बोले- भाजपा सरकार झूठो की पार्टी है...पुलिस प्रशासन फर्जी एनकाउंटर करता जा रहा

संबंधित समाचार