हरदोई: आरसीसी सेंटर बना भी नहीं, प्रधान और सचिव डकार गए सारा पैसा!

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बीडीओ ने नही दिया ध्यान, डीएम से की गई जांच की मांग

हरदोई। सरकारी रुपयों की खुलेआम घपलेबाजी करने के मामले लगातार सामने आते जा रहे हैं। उसी तरह का एक ऐसा मामला आया है जिसमें आरसीसी सेंटर बना नहीं और उसका सारा भुगतान हो गया। इस मामले में पहले बीडीओ से शिकायत की गई, उन्होने कोई ध्यान नहीं दिया। अब डीएम से शिकायत करते हुए जांच कराने की मांग की गई है।

बताते हैं कि टड़ियावां ब्लाक के ग्राम पंचायत हरिहरपुर के मजरा अजीजपुर निवासी अनिल कुमार सिंह ने डीएम एमपी सिंह से की शिकायत में कहा है कि उसके गांव की गाटा संख्या-1054 की ज़मीन आरसीसी सेंटर के लिए चिन्हित की गई थी। लेकिन प्रधान और सचिव ने आरसीसी सेंटर का बगैर निर्माण कार्य कराए ही सारे सरकारी रुपयो का बंदरबाट कर लिया गया। 

अनिल सिंह ने आगे कहा कि उसने टड़ियावां बीडीओ नरोत्तम कुमार को मामले की शिकायत की थी, लेकिन उन्होंने कोई ध्यान दिया है। उसके बाद उसने डीएम से सारे मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें: राम मंदिर में चढ़ावे को गिनने के लिए SBI को लगानी पड़ी मशीन, दो पालियों में हो रही गिनती, अब तक 60 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

संबंधित समाचार