मुरादाबाद: राहुल-प्रियंका को देखने की होड़ में नाले में गिरे लोग, सुरक्षा वाहन से टकराया घोड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार: भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल और प्रियंका को देखने की होड़ में सड़कों पर भीड़ उमड़ी। यात्रा मार्ग पर कई जगह राहुल गांधी की गाड़ी गुजरी तो आसपास भीड़ की वजह से तमाम वाहन गिर गए। जो लोग यात्रा के इंतेजार में खड़े थे वो धक्का लगने से नालियों में गिर गए। इस दौरान दो लोग नाले में भी गिरे। जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सुरक्षाकर्मी बार-बार यह प्रयास कर रहे थे कि कोई हादसा न हो इसके बाद उत्साही भीड़ बेकाबू दिखाई दी। इस दौरान कई लोग चोटिल हुए। 

इसके आगे एक और नजारा देखने को मिला जिसमें कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा घोड़े पर बैठकर जश्न मनाया जा रहा था। कार्यकर्ताओं द्वारा यह घोड़े यात्रा में शामिल थे और पुलिस किसी अनहोनी के डर से जबरन उनको हटा रही थी। इसी दौरान राहुल गांधी की सुरक्षा में चल रही कार के गेट से एक घोड़े भी टकरा गया। हालांकि गनीमत ये रही की घोड़े को किसी तरह की क्षति नहीं पहुंची।

ये भी पढ़े :- मुरादाबाद: न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने लेफ्ट राइट देखा और युवक की काटी जेब, हजारों की भीड़ में डंडा भी दिखाया

संबंधित समाचार