बरेली: ठगी का शिकार हुई मेडिकल छात्रा, 8.17 लाख रुपए की लगाई चपत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार: एक मेडिकल कॉलेज की छात्रा से साइबर ठगों ने उसका आधार कार्ड नवाब मलिक से जुड़ा बताकर धमकाया और उसके बाद उसे ऑनलाइन जोड़कर जांच के बहाने 8.17 लाख रुपये की ठगी कर ली। छात्रा ने साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

गाजियाबाद निवासी छात्रा बरेली के एक मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई कर रही है। छात्रा ने साइबर थाने में की शिकायत में बताया कि 21 फरवरी की दोपहर उसके पास एक कॉल आई। आरोप है कि किसी युवती ने खुद को एक कोरियर कंपनी से बताया। इस पर उसने कहा कि आपका आधार अनाधिकृत लेनदेन में लिप्त मिला है। 

अगर आपने यह लेनदेन नहीं किया है तो आप मुंबई साइबर क्राइम में कंपलेंट कर सकते हैं। उसने एक व्यक्ति से मुंबई साइबर सेल के एसआई विक्रम सिंह बताकर बात कराई। विक्रम ने स्काइप एप पर वीडियोकॉल के जरिये उसके चेहरे और आधार की फोटो ली। इस दौरान कहा कि इस आधार आईडी को नवाब मलिक ने कई जगह मनी लान्ड्रिंग में इस्तेमाल किया है। 

केस सॉल्व होने तक आपको सर्विलांस पर रखा जाएगा। फिर एक खाता नंबर देकर कहा कि जांच होने तक अपने खाते के धन को इसमें ट्रांसफर कर दीजिए। उसके बताए खातों में छात्रा ने 817297 रुपये ट्रांसफर कर दिए। दो दिन बाद स्किप कॉल बंद करने को कहा गया। तब साइबर क्राइम अधिकारियों के हस्ताक्षर प्रदर्शित करते हुए वित्त विभाग के नाम से एक पत्र दिया। इसके बाद छात्रा को ठगी का अहसास हुआ।

यह भी पढ़ें- कुतुबखाना पुल: 600 टन वजन के साथ शुरू की लोड टेस्टिंग, पांच दिन तक परीक्षण...फिर शुरू होगी आवाजाही

संबंधित समाचार