हरदोई: बाइक से गिरा नशे में धुत कांस्टेबल, हुआ घायल   

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहाबाद/ हरदोई, अमृत विचार। बाइक से ड्यूटी करने आ रहे एक सिपाही ने अत्यधिक शराब पी ली और वह असंतुलित होकर टोडरपुर के पास सड़क पर गिर पड़ा जिससे गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी हालत में 108 एंबुलेंस के माध्यम से सीएचसी शाहाबाद में भर्ती कराया गया। 

मिली जानकारी के अनुसार हरदोई देहात कोतवाली के ग्राम लालपालपुर निवासी नीरज सिंह पुत्र शिव कुमार सिंह सेहरामऊ दक्षिणी जनपद शाहजहांपुर में सिपाही के पद पर तैनात है। रात्रि वह ड्यूटी पर आ रहा था। टोडरपुर के पास हाईवे पर अत्यधिक नशे में होने के कारण उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ी जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। 108 एंबुलेंस के माध्यम से रात्रि में सिपाही को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसके परिजनों को सूचना दी गई और मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

ये भी पढ़ें -मुरादाबाद: राहुल गांधी के लिए बनाए गए अस्थाई कैंप में आया करंट, 7 मजदूर बुरी तरह झुलसे...एक की मौत

संबंधित समाचार