मुरादाबाद: राहुल गांधी के लिए बनाए गए अस्थाई कैंप में आया करंट, 7 मजदूर बुरी तरह झुलसे...एक की मौत 

Amrit Vichar Network
Published By Vishal Singh
On

वॉच टावर को खोलते समय हुआ हादसा

मुरादाबाद, अमृत विचार। मुरादाबाद में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की न्याय यात्रा का आगाज कुछ अच्छा नहीं रहा। दिन में न्याय यात्रा में भगदड़ मच गई। इसमें कई कार्यकर्ता सड़क पर गिर गए। वहीं सीआरपीएफ के अस्थाई कैंप में वाच टावर को खोलते समय 8 मजदूर करंट की चपेट में आकर झुलस गए। इनमें से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि सात अन्य मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। 

दरअसल, कटघर थाना क्षेत्र के अंतर्गत राहुल गांधी के लिए बनाए गए अस्थाई कैंप में लगाए गए सीआरपीएफ के वॉच टावर को खोलते समय अचानक करंट दौड़ पड़ा। जिसमें आठ मजदूर झुलस गए। सभी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, एक मजदूर की मौत हो गई। शनिवार को महानगर में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याया यात्रा निकली थी। जिसमें राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी भी शामिल हुईं। जिसके लिए कटघर थाना क्षेत्र के जीरो प्वाइंट पर अस्थाई कैंप बनाया गया था। जिसमें राहुल गांधी को विश्राम करना था।

वॉच टावर को खोलते समय हुआ हादसा
शनिवार को राहुल गांधी की यात्रा समाप्त होने के बाद शनिवार की रात जीरो प्वाइंट पर झारखंड के मजदूर अस्थाई कैंप से सीआरपीएफ का वाच टावर हटा रहे थे। कैंप हटाते समय सीआरपीएफ वॉच टावर की लोहे की रॉड वहां से गुजर रही बिजली की लाइन से टकरा गई। जिससे अचानक कैंप में करंट उतर गया। जिससे कैंप में भगदड़ मच गई।

झुलस गए सभी मजदूर झारखंड के निवासी है
इस हादसे में आठ मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। जबकि कुछ मजदूर बाल बाल बच गए। इस हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुट गई और बिजली सप्लाई बंद करने के बाद झुलसे नरेश तुरी, छोटू तुरी, अशोक यादव, लक्ष्मी कुमार सिंह, लालू तुरी, धनश्याम कुमार तुरी, सकलदीप तुरी झुलस गए। सभी मजदूर झारखंड के चतरा जनपद के सिमरिया थाना क्षेत्र के शीला गांव निवासी हैं। इन्हें काशीपुर तिराहा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हादसे में मजदूर नरेश को मृत घोषित कर दिया
हादसे की जानकारी मिलने पर काशीपुर तिराहा चौकी इंचार्ज ओम शुक्ला अस्पताल पहुंच गए। हालत गंभीर होने पर नरेश तुरी और छोटू तुरी को दूसरे निजी अस्पताल भेज दिया, जहां चिकित्सकों ने नरेश को मृत घोषित कर दिया है। हादसे की जानकारी मिलने पर कांग्रेस नेता भी अस्पताल पहुंचे और उन्होंने घायलों को हाल चाल जाना। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि अस्थाई कैंप हटाते समय हादसा हुआ था। करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि सात झुलस गए हैं। झुलसे लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी के परिजनों को जानकारी दे दी गई है।

ये भी पढ़ें- मुरादाबाद: शब-ए-बरात कल, पूरी रात इबादत करेंगे मुसलमान

संबंधित समाचार