प्रयागराज मंडल के 10 स्टेशन ‘अमृत भारत’ के तहत होंगे विकसित, पीएम मोदी करेंगे 11 पुल का शिलान्यास और 54 पुल का लोकार्पण

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार यात्री सुविधाओं को बढ़ाने के साथ ही रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प कर रही है। ‘अमृत भारत’ योजना के तहत उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल के 10 स्टेशनों को विकसित करने का निर्णय केंद्र सरकार ने लिया है। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रयागराज मंडल के अंतर्गत रेलवे की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण करेंगे। इसमें 11 पुल का शिलान्यास और 54 पुल का लोकार्पण शामिल है। 

4

मंडल के इन स्टेशनों का होगा विकास 

प्रयागराज मंडल के सीनियर डीसीएम हिमांशु शुक्ल ने बताया कि ‘अमृत भारत’ के तहत मंडल के मिर्जापुर, सोनभद्र, चुनार, मानिकपुर, गोविन्दपुरी, खुर्जा, कानपूर अनवरगंज, मैनपुरी, शिकोहाबाद और फिरोजाबाद स्टेशनों का विकास किया जायेगा।

5

इन स्टेशनों को आधुनिक बनाने के साथ यहाँ पर यात्री सुविधाओं को भी बढाया जायेगा। इन स्टेशनों पर यात्री मैनेजमेंट को और बेहतर किया जायेगा। सभी स्टेशनों का कार्य इस वर्ष के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 

3

विश्व स्तरीय सुविधाओं का मिलेगा लाभ 

सीनियर डीसीएम हिमांशु शुक्ल के अनुसार स्टेशनों को चरणबद्ध तरीके से विभिन्न सुविधाओं से संपन्न किया जायेगा। यहाँ एयरपोर्ट जैसी सुविधाएँ जैसे लाउंज, छोटी व्यवसायिक बैठकों के लिए स्थान और मुफ्त वाईफाई यात्रियों को उपलब्ध होगी। सभी श्रेणियों के स्टेशन पर उच्च स्तरीय प्लेटफॉर्म विकसित होंगे, जिनकी लम्बाई 600 मीटर की होगी। यहाँ की पार्किंग व्यवस्था को सुदृढ़ कर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जायेगा।

ये भी पढ़ें -BSP सांसद रितेश पांडे ने दिया इस्तीफा, मायावती ने लिखा-BSP बाबासाहब को समर्पित मूवमेंट

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

यूपी के जिलों में आधी-बारिश बनी मुसीबत: गोरखपुर में 'एक्सट्रीमली सीवियर अलर्ट; हमीरपुर में चक्रवाती तूफान, मथुरा में खंभा गिरने से श्रद्धालु की मौत 
UP में परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल: 26 ARTO के ट्रांसफर, लखनऊ समेत 9 जिलों के RTO भी बदले
सूर्या चौहान कौन था? 17 साल के युवक की हत्या पर मचा बवाल, मायावती ने योगी सरकार को किया अलर्ट 
Bareilly News: ड्यूटी पर नहीं रखने की सजा, बेखौफ दबंगों ने आइसक्रीम फैक्ट्री के मुंशी को बीच सड़क पर डंडे से पीटा 
यूपी में 3 दिन तक आंधी-बारिश के आसार, कई जिलों में तेज हवा-ओलावृष्टि की चेतावनी; IMD ने इन राज्यों में जताया कमजोर मानसून का अनुमान