हरदोई: सड़क पर पलटा आलू लदा ट्रक, हाईवे पर लगा जाम  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मल्लावां/ हरदोई, अमृत विचार। कटरा -बिल्हौर राजमार्ग पर स्टेरिंग राड टूटने के चलते आलू से लादा ट्रक पलट गया। घटना में ट्रक चालक मामूली रूप से घायल हो गया। ट्रक पलटने से सड़क पर जाम की स्थित बनी रही।

रविवार की सुबह करीब 5 बजे  सदा तालाब मोड़ के पास छतरपुर से आलू लाद कर बरेली जा रहे ट्रक अचानक स्टेरिंग का राड टूटने के चलते सड़क पर पलट गया जिसमें लदे आलू के बोर सड़क पर फैल गए। इस हादसे में ट्रक चालक अख्तर रजा 48 वर्ष निवासी करीदपुर जनपद बरेली के पैर में चोट आने से घायल हो गया। घटना की जानकारी पर पुलिस ने घायल का इलाज कराया। इधर दोपहर तक आलू दूसरी गाड़ी में लोड होने तक सड़क निकलने वाले वाहनों को जाम की झाम से गुजरना पड़ा।

ये भी पढ़ें -हरदोई में चोरों ने तीन घरों को बनाया निशाना, बीस लाख के आभूषण सहित तीन लाख की नकदी चोरी

संबंधित समाचार