हरदोई: बहन की विदाई से पहले ही दुनिया से विदा हो गया भाई, मामत में बदली शादी की खुशियां, जानें मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मल्लावां/हरदोई, अमृत विचार। बहन की शादी वाले दिन ही सीमेंट ले जा रहे उसके भाई को कुचल दिया,जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे में उसका मौसेरा भाई ज़ख्मी हो गया। जिसे कन्नौज के ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बहन की विदाई से पहले उसका भाई हमेशा-हमेशा के लिए दुनिया से विदा हो गया। शादी की सारी खुशियां मातम में बदल गई।

बताया गया है कि शनिवार को मल्लावां कोतवाली के बिराइचमऊ गांव निवासी सगीर की पुत्री शाहीन का निकाह था। सगीर का 16 वर्षीय पुत्र फैसल अपने मौसेरे भाई 14 वर्षीय ज़ैद पुत्र पप्पू निवासी मटियामऊ के साथ बारात के कामकाज निपटा रहा था। उसी बीच पानी की ज़रूरत पड़ गई। फैसल और ज़ैद दोनों बाइक से पानी लेने  मटियामऊ चौराहा जा रहे थे।

उसी बीच माधौगंज-मटियामऊ रोड पर सीमेंट लेकर ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी, नतीजन फैसल उछल कर ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ कर बुरी तरह ज़ख्मी हो गया। ज़ैद को भी काफी चोटें आई। इसका पता होते ही फैसल के घर वाले उसे आनन-फानन लखनऊ ट्रामा सेंटर ले कर जा रहे थे,उसी बीच उसकी रास्ते में मौत हो गईं।

वहीं ज़ैद को कन्नौज के ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया। फैसल तीन बहनों में सबसे छोटा था। बहन की शादी वाले दिन उसके भाई की हुई इस दर्दनाक मौत के बाद घर की खुशियां मातम में बदल गई। शव के पोस्टमार्टम के बाद पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें;-सुलतानपुर: अनुज के खेल से स्टेडियम प्रतापगढ़ बना चैंपियन, अनुज राय बने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट

संबंधित समाचार