प्रयागराज: पुलिस और छात्र आमने सामने, दर्जन भर छात्र लिए गए हिरासत में

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। समीक्षा अधिकारी सहायक समीक्षा अधिकारी पेपर लीक मामले में सोमवार को छात्रों द्वारा छात्र महाकुंभ के आयोजन पर प्रयागराज पहुंचे छात्र और पुलिस प्रशासन आमने सामने आ गए है। सोशल मीडिया में बड़ी तादाद में कोचिंग संस्थानों और एजुकेशनल मोटीवेटर की तरफ से आज छात्र महाकुंभ के लिए छात्रों को लोक सेवा आयोग उत्तर प्रदेश के गेट के बाहर जमा होने की अपील की गई थी। 

जिसके बाद प्रशासन ने पूरी मुस्तैदी दिखाते हुए लोक सेवा आयोग के आसपास के इलाकों को छावनी में तब्दील कर दिया है। लोक सेवा आयोग की बेरिकेटिंग करने के बाद बड़ी तादाद में सियासी दलों से जुड़े छात्र संगठन और छात्र संघ के छात्र भी लोक सेवा आयोग पहुंचना चाह रहे थे। जिसके बाद रास्ते में ही पुलिस प्रशासन और उनके बीच झड़प हो गयी।

12

करीब दर्जन भर छात्रों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। छात्रों में एक जुट होकर विरोध करते हुए सिविल लाइंस धरना स्थल पहुंचे और जमकर हंगामा शुरू कर दिया। उस दौरान मजके पर भारी पुलिस फोर्स और एसीपी सत्येंद्र तिवारी पहुंचे और छात्रों को शान्त कराना शुरू किया। 

छात्रों की मांग थी कि परीक्षा को दोबारा कराया जाए। प्रतियोगी छात्र रविंद्र ने बताया आज आरओ और एआर ओ की परीक्षा 11 फ़रवरी को कराई गयी। जिसका पेपर लीक हो गया। वहीं 17 फ़रवरी को हुए पुलिस भरती परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद उसे सरकार ने निरस्त कर दिया। 

3

जबकि इससे पहले हुए  सहायक समीक्षा अधिकारी और समीक्षा अधिकारी के पेपर लीक के मामले में सरकार ने कोई कदम नही उठाया। न ही पेपर को निरस्त कराया। फिलहाल छात्री का आंदोलन लगातार जारी है।  इस आंदोलन में छात्र संगठन और पुलिस बीच अभी वार्ता चल रही है। 

आम आदमी पार्टी ने छात्रों का किया समर्थन

समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा पेपर लीक मामले में सोमवार आंदोलन करने वाले  छात्रों के समर्थन में आम आदमी पार्टी भी कूद गई है। समर्थन करते हुए आम आदमी पार्टी केकार्यकर्ताओं ने धरना स्थल पत्थर गिरजाघर पर पहुंचकर सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। 

64

'आप' के जिला अध्यक्ष सर्वेश यादव ने कहा कि सरकार छात्रों के साथएंड्रेखा व्यवहारकर रही है। यह बीजेपी सरकार की चाल है। जो छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने कहा कि अगर छात्रों की मांग पर परीक्षा दोबारा नहीं कराई गई तो छात्रों के साथ-साथ आम आदमी पार्टी भी सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगी।

यह भी पढ़ें:-जौनपुर में भीषण हादसा: रोडवेज बस और ट्रैक्‍टर की टक्‍कर में छह श्रमिकों की मौत, दो गंभीर

संबंधित समाचार