भदोही: परसीपुर स्टेशन पर ट्रेन के आगे लेट कर प्रेमी युगल ने की सुसाइट, जानें वजह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भदोही। उत्तर रेलवे के जंघई वाराणसी रेलखंड स्थित परसीपुर स्टेशन पर सोमवार की सुबह प्रयागराज जाने वाली डेमो ट्रेन के सामने पटरी पर लेट कर एक प्रेमी युगल ने आत्महत्या कर लिया। जीआरपी के सूत्रों ने बताया कि सोमवार सुबह वाराणसी से प्रयागराज जाने वाली डेमो ट्रेन के सामने लेट कर प्रेमी युगल ने आत्महत्या कर ली।

बताया जाता है कि ट्रेन जैसे ही स्टेशन पर पहुंच कर रुकने ही वाली थी कि पहले से प्लेटफार्म पर खड़े प्रेमी युगल ने पटरी पर ट्रेन के सामने लेट कर जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पर चौरी पुलिस और जीआरपी दोनों पहुंच गई ।

मृतकों के जेब से मिले आधार कार्ड से शव की शिनाख्त जौनपुर के सुरेरी थाना अंतर्गत भदगिन गांव निवासी राजेन्द्र गौतम के पुत्र विकास (21) व जौनपुर के नेवढ़िया थाना अंतर्गत फत्तूपुर गांव निवासी मक्खु बनवासी की पुत्री प्रिया (20) के रूप में की गई। विकास की मां मुन्नी देवी ने बताया कि विकास रविवार को मुंबई जाने के लिए घर से निकला था। इसके बाद आज सूचना मिली कि उसका शव परसीपुर स्टेशन पर पर पाया गया है। 

स्थानीय लोगों के अनुसार कुछ देर पहले विकास लखनऊ जाने वाली वीएल ट्रेन के सामने कूद कर आत्महत्या करना चाहा लेकिन प्रिया ने उसे खींचकर बचा लिया। इसके बाद प्रयागराज की तरफ जाने वाली डेमो ट्रेन के सामने अचानक पटरी पर लेटकर दोनों ने आत्महत्या कर ली। शवों को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: बारात से लौट रहे प्रॉपर्टी डीलर को गोलियों से भूना, कैंट थाना क्षेत्र में हुई सनसनीखेज वारदात

संबंधित समाचार