Bareilly News: पेशाब करने को लेकर हुआ विवाद, युवकों ने डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन कर्मी को पीटा...गाड़ी में की तोड़फोड़

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कूड़ा लदी गाड़ी के पास पेशाब करने से मना किया तो कुछ युवकों ने डेलापीर के पास डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन कर्मी को पीटकर घायल कर दिया। विरोध पर गाड़ी में भी तोड़फोड़ की। मामले में इज्जतनगर पुलिस को तहरीर दी गई है।

डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन में लगे तुलाशेरपुर निवासी हरिओम ने बताया कि वह सोमवार सुबह डेलापीर सेंटर से वाहन निकालकर कूड़ा भरते हुए बढ़ रहे थे। मुरली मार्केट के पास वाहन खड़ा कर कर्मचारी कूड़ा उठाने गए थे। आरोप है कि तभी विशाल और शावेज वाहन के पास पेशाब करने लगे। उन्हें ऐसा करने से रोका तो वे भड़क गए। वाहन में कूड़ा दबाने को रखा डंडा निकाल कर उन्हें पीटने लगे और गाड़ी में तोड़फोड़ की। 

सूचना मिलने पर जोन चार के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। घटना से नाराज कर्मियों ने काम बंद कर दिया। सुपरवाइजर भी आ गए। उन्होंने अफसरों को मामले की जानकारी दी। कर्मचारियों को समझाकर उन्हें काम पर वापस भेजा। हरिओम ने इज्जतनगर थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने जिला अस्पताल में मेडिकल कराया। फिलहाल, देर शाम तक मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।

ये भी पढे़ं- बरेली: सिटी स्टेशन का होगा पुनर्विकास, पीएम मोदी ने किया वर्चुअल शिलान्यास 

 

 

 

संबंधित समाचार