Bareilly College: प्राचार्य के प्रोबेशन खत्म करने के मामले में हाईकोर्ट में कल होगी सुनवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली कॉलेज के प्राचार्य प्रो. ओपी के प्रोबेशन पीरियड को खत्म कर कन्फर्म के मामले में 28 फरवरी को कोर्ट में सुनवाई होगी। प्राचार्य प्रो. ओपी राय ने 20 अप्रैल 2022 को कॉलेज में ज्वाइन किया था। उनका एक साल का प्रोबेशन पीरियड 20 अप्रैल 2023 को पूरा हो गया था लेकिन कॉलेज की प्रबंध समिति ने इसे एक साल के लिए बढ़ा दिया था। 

इस पर प्राचार्य ने रुहेलखंड विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो केपी सिंह से शिकायत की थी। कुलपति ने प्रबंध समिति के निर्णय को रद्द कर प्राचार्य को कंफर्म कर दिया था। 16 दिसंबर 2023 को कार्य परिषद में भी प्रबंध समिति के निर्णय को दुर्भावना पूर्ण मानते हुए इसे रद्द करते हुए प्राचार्य को कंफर्म करने का निर्णय पास किया।

ये भी पढे़ं- बरेली: हनी ट्रैप में मेडिकल संचालक को फंसाकर सात लाख की डिमांड, एडीजी से शिकायत

 

 

संबंधित समाचार