मिस्र के नील नदी में मजदूरों से सवार नौका डूबी, 10 लोगों की मौत
By Vishal Singh
On
![मिस्र के नील नदी में मजदूरों से सवार नौका डूबी, 10 लोगों की मौत](https://www.amritvichar.com/media/2024-02/image-demo---2024-02-27t084836.054.jpg)
![](https://www.amritvichar.com/media/2024-07/neha-gupta-336.jpg)
काहिरा। मिस्र की राजधानी के पास नील नदी में एक नौका के डूब जाने से उसमें सवार 15 में से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। जनशक्ति मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि हादसे में बचे पांच लोगों को अस्पताल ले जाया गया। उन्हें बाद में अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
मंत्रालय के अनुसार, नौका के डूबने का कारण तत्काल स्पष्ट नहीं हो सका है। मंत्रालय ने प्रत्येक मृतक के परिवार को दो-दो लाख मिस्र पाउंड (लगभग 6,466 डॉलर) और प्रत्येक घायल को 20-20 हजार मिस्र पाउंड (646 डॉलर) का मुआवजा दिया है।
ये भी पढ़ें- पाकिस्तान के इतिहास में पहली लेडी CM बनी Maryam, नवाज शरीफ की बेटी हैं पंजाब की मुख्यमंत्री