Farrukhabad News: लोकसभा चुनाव निष्पक्ष कराने को 23 पुलिसकर्मी लाइनहाजिर, यहां देखें- किसको कहां भेजा गया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद में लोकसभा चुनाव निष्पक्ष कराने को 23 पुलिसकर्मी लाइनहाजिर

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने आगामी लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण व निष्पक्ष कराने के उद्देश्य से 23 पुलिस कर्मियों को एक साथ लाइन हाजिर कर दिया है। जिनमें प्रधान आरक्षी, आरक्षी और महकमे के चालक शामिल हैं।

शहर कोतवाली के आरक्षी तेजवीर सिंह व हिमांशु कोतवाली फतेहगढ़ के आर्य चौधरी व ड्राइवर रामसेवक, थाना मऊदरवाजा के प्रधान आरक्षी ललित कुमार, सिपाही पंकज कुमार, भूपेंद्र सिंह व योगेश बाबू शामिल है। 

थाना कादरीगेट के दीवान सत्येंद्र कुमार व सिपाही अनिल कुमार थाना कमालगंज का दीवान शिव प्रताप सिपाही विश्वेन्द्र प्रपात सिंह, सिपाही देवेंद्र, सिपाही अमरदीप कुमार व चालक नगेंद्र सिंह कोतवाली मोहम्मदाबाद का सिपाही रोहित कसाना, शोभित चौहान व सौरभ धीमान थाना नवाबगंज के चालक सुरेश चंद पर गाज गिरी है।

थाना राजेपुर के दीवान चंद्रशेखर राजपूत, सिपाही अंकुर कुमार ,थाना शमशाबाद का सिपाही मूर सलीम अहमद व ड्राइवर सूरज सिंह शामिल है। लाइन हाजिर किए गए कर्मचारियों में सर्वाधिक पांच थाना कमालगंज व चार थाना मऊदरवाजा के पुलिस कर्मी है।

मालूम हो कि थाना कमालगंज के लाइन हाजिर दीवान सिपाही व ड्राइवर थानाध्यक्ष राजेश राय के कार खास है। इनमें सिपाही देवेंद्र जादौन बीते दिनों पीड़ित अवनीश के ऑडियो में 100 रुपये मांगते सुना गया था। सभी कर्मचारियों के विरुद्ध अवैध रूप से लकड़ी कटवाने खनन करवाने के साथ ही क्षेत्र में अवैध वसूली करने की शिकायतें की गई थी। 

थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर राजेश राय के विरुद्ध शिकायतों की कन्नौज के अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा जांच की जा रही है। बताया गया है कि एसपी विकास कुमार ने यह निर्णय आगामी लोकसभा चुनाव में निष्पक्षता बनाये रखने के उद्देश्य से लिया है।

ये भी पढ़ें- Kanpur News: सदन में उठेगा टूटी कूड़ा गाड़ियों का मुद्दा, इतने करोड़ रुपये की गाडियां चढ़ी भ्रष्टाचार की भेंट, पार्षद बोली...

संबंधित समाचार