हरदोई: बहन के घर से लौट रहे भाई की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, कोहराम
मुण्डन संस्कार से लौट रहा था अधेड़ भाई, अज्ञात वाहन ने मार दी टक्कर
हरदोई। बहन के घर उसके पोते के मुण्डन संस्कार में शामिल होने के बाद बाइक से लौट रहा अधेड़ भाई रास्ते में हुए सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई। हादसा सोमवार की रात में मझिला थाने के जमुरा गांव के पास होना बताया गया है।
बताया गया है कि सोमवार को मझिला थाने के पलिया कोट निवासी 55 वर्षीय निर्देश सिंह पुत्र फुलंदर सिंह अपनई बहन अम्बेश्वरी के घर शाहजहांपुर ज़िले के पिंग रामापुर थाना रौज़ा उसके पोते के मुण्डन संस्कार में शामिल होने गया था। वहीं से रात में बाइक से लौट रहा था।
उसई बीच रास्ते में मझिला थाने के जमुरा के पास उसे एक तेज़ रफ्तार गाड़ी ने टक्कर मार दी,जिससे उसकी वहईं मौत हो गई। निर्देश सिंह के घर उसकी पत्नी नही है। दो बेटियों रीना और रीता की शादी हो चुकी है। एक बेटा धर्मेंद्र है। पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में लेते हुए उसका पोस्टमार्टम कराया है।
