रायबरेली: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

डलमऊ, रायबरेली। डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के सराय दिलावर गांव निवासी एक नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची डलमऊ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पारिवारिक जनों ने ससुरालजनों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।

कोतवाली क्षेत्र के सराय दिलावर गांव निवासी कमलेश कुमार की पुत्री विद्या देवी का विवाह बीती 4 फरवरी को बाराबंकी निवासी संदीप कुमार के साथ हुआ था। 25 फरवरी को ससुराल में विद्या देवी की तबीयत खराब होने की सूचना मिली, जिस पर पारिवारिक जन विद्यावती को उसकी ससुराल से बेहोशी की हालत में लेकर आए थे।

तबीयत खराब होने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों द्वारा लखनऊ रेफर कर दिया गया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में विद्यावती की मौत हो गई। परिजन शव को लेकर सराय दिलावर स्थित मकान लेकर चले आए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी पवन कुमार सोनकर ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें: यूपी राज्यसभा चुनाव: खत्म हुआ मतदान, जमकर हुई क्रॉस वोटिंग...अब मतगणना शुरू

संबंधित समाचार