कासगंज: दरियावगंज हादसे में घायल छह साल के मासूम ने उपचार के दौरान तोड़ा दम, मृतकों की संख्या हुई दो दर्जन 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फाईल फोटो

कासगंज,अमृत विचार । मासूम की मौत के साथ ही घटना में मरने वालों की संख्या दो दर्जन पहुंच गई है। गांव कसा में मातमी सन्नाटा नहीं टूट रहा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

बीते शनिवार को एटा जिले के थाना जैथरा क्षेत्र के गांव नगला कसा निवासी गौरव के छह माह के बेटे का मुंडन संस्कार होना था। गांव के ही लोगों के अलावा आसपास के गांव खिड़िया, रोरी, बरार के कुछ ग्रामीण भी ट्रैक्टर ट्रॉली से गंगा घाट कादरगंज जा रहे थे। माघ पूर्णिमा पर मुंडन संस्कार के लिए गौरव के परिवार में खुशी थी।

ट्रैक्टर गौरव ही चला रहे थे। जब ट्रैक्टर ट्रॉली पटियाली कोतवाली क्षेत्र के गांव ककराला के समीप पहुंची कि अचानक ट्रॉली के पहिये का बेरिंग टूटने से ट्रॉली अनियंत्रित हो गई और फिर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। जिससे ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और ट्राली सहित तालाब में पलट गया।

पानी से लबालब तालाब में ट्रॉली में बैठे श्रद्धालु  डूब गए। घटना में  कुछ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुछ लोगों की जिला अस्पताल में,  दो की अलीगढ़ में मौत हो गई। कुल 23 लोग काल के गाल में समां गए। घटना के घायलों का अलीगढ़ के मेडीकल कालेज में उपचार चल रहा था।

सोमवार को उपचार के दौरान छह वर्षीय दिव्यांशू पुत्र भूरे की मौत हो गई। मासूम की मौत के साथ ही घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 24 हो चुकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव जब गांव में पहुंचो तो पहले ही गमगीन गांव कसा में विलाप के स्वर गूंज उठे। देर शाम शव का अंतिम संस्कार किया गया।

ये भी पढ़ें-कासगंज : तालाब में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने का मामला ,जांच में चालक की लापरवाही आई सामने

संबंधित समाचार