श्रावस्ती: चाकू और 30 लीटर कच्ची शराब के साथ चार आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रावस्ती, अमृत विचार। पुलिस अधीक्षक घनश्यामय चौरसिया के द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के क्रम में सिरसिया थाने की पुलिस ने आरोपी शिव प्रसाद पुत्र रामप्रसाद निवासी चादगढ़ी व भीष्म कुमार पुत्र भगौती प्रसाद निवासी हटवा थाना सिरसिया को गिरफ्तार किया। 

आरोपियों के पास से 10-10 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। इसी तरह से थाना हरदत्त नगर गिरंट पुलिस ने चौधरी पुत्र गोली निवासी अवसान कुण्डी थाना हरदत्त नगर गिरंट को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध आबकारी  अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।

इसी क्रम में कोतवाली भिनगा पुलिस ने कुन्ना पुत्र माधे निवासी लोनियनपुरवा कोतवाली भिनगा को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से एक चाकू बरामद किया गया। आरोपी के विरूद्ध आर्म्स अधिनियम में मामला दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें:-श्रावस्ती: इकौना तहसील का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, दिए ये निर्देश

संबंधित समाचार