लखनऊ: अवध शिल्प ग्राम में बजेंगी शहनाइयां, बुक करा सकेंगे हॉल और मैदान-करना होगा इतना भुगतान 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। आवास विकास की अवध विहार योजना स्थित अवध शिल्प ग्राम में अब शहनाइयां भी बजेंगी। आवास विकास ने यहां शादी समारोह के आयोजन को हरी झंडी दे दी है। शादी समारोह के लिए यहां हॉल व मैदान की बुकिंग कराई जा सकती है। इसके लिए आवास विकास के अधिशासी अभियंता निर्माण खंड लखनऊ आठ को लिखित आवेदन देना होगा। मुख्यालय से आवास आयुक्त की अनुमति मिलने के बाद बुकिंग की जाएगी।

शादी समारोह एवं अन्य आयोजन के लिए आवास विकास सामुदायिक केंद्रों की बुकिंग करता है। अब अवध शिल्प ग्राम में भी शादी समारोह की आवास विकास ने सुविधा शुरू की है। अभी तक यहां प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि आयोजित किए जाते थे। यहां आने वाले खर्च को निकालने के लिए परिषद ने फिलहाल यह सुविधा शुरू की है। यहां 700 लोगों की क्षमता का मल्टीपरपज हॉल नंबर एक और खुला स्थान, मल्टीपरपज हॉल नंबर दो और खुला स्थान तथा ओपेन ग्राउंड प्लाजा में आयोजन की सुविधा दी जाएगी। बुकिंग के लिए पूरी धनराशि का भुगतान करने के साथ 10 प्रतिशत सिक्योरिटी मनी जमा करनी होगी।

इतना करना होगा भुगतान 

हॉल                                     किराया प्रतिदिन
मल्टीपरपज हाल 1                 90,000 रुपये

मल्टीपरपज हाल 2                 1,10,000 रुपये

ओपेन ग्राउंड प्लाजा                50,000 रुपये

ये भी पढ़ें -लखनऊ: छावनी में तब्दील रहा अकबर नगर, 24 दुकानों पर चला बुलडोजर, दिन भर पुलिस के साथ होती रही नोकझोंक

संबंधित समाचार